ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोहाली से भागे श्री नैना देवी में गैंगस्टरों का एनकाउंटर करने के बाद पंजाब पुलिस ने अब एक विशेष नीति को अपनाने के बारें में सोच लिया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पंजाब पुलिस की विशेष नीति के अनुसार पुलिस गैंगस्टरों, हथियारबंद बदमाशों और लुटेरों की गोली का जवाब गोली के साथ दिया जाएगा।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस संबंधी पुलिस अफसरों की बड़े पद्दर पर मीटिंग हुई थी।
जिसमें ये फैसला किया गया कि अब गैंगस्टरों और लुटेरों के खिलाफ बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
उनकी भाषा में ही उनको जबाव दिया जाएगा। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टरों के साथ मुकाबला करने के लिए हाईटैक हथियार दिए जाएंगे।



