तेज रफ्तार ने मचाया तांडव, नशेड़ी युवक ने 3 लोगों को रौंदा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दौलत का नशा और नशे का सरूर जब सिर चढ़ जाए तो, जिम्मेदारी कही पीछे छूट जाती है। उभर कर सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दौलत का नशा और नशे का सरूर जब सिर चढ़ जाए तो, जिम्मेदारी कही पीछे छूट जाती है। उभर कर सामने आती है सिर्फ और सिर्फ लापरवाही। इसका उदाहरण हरियाणा के जिला यमुनानगर में देखने को मिला है। जहाँ एक शख्स  नशे में तेज रफतार में ज्यादा की रफ्तार से कार चला रहा था।
युवक ने शहर के ट्रैफिक से भरे चोंक पर साईकल, बाइक, एक्टिवा सवार को रौंदते हुए एक खड़ी गाड़ी में कार दे मारी। स्पीड इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों को भागने का भी मौका ना मिला और देखते ही देखते 3 लोग कार की चपेट में आ गए ।जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह सारा मंजर दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर फ़रार कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *