तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, बस से कुचलने के कारण मौत

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कोट कपूरा में गुरूवार को तेज रफ्तार के कारण दो युवकों की जान चली गई। बताया जाता है कि कोट कपूरा-मुक्तसर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कोट कपूरा में गुरूवार को तेज रफ्तार के कारण दो युवकों की जान चली गई। बताया जाता है कि कोट कपूरा-मुक्तसर रोड स्थित इंडेन गैस गोदाम के सामने एक मोटरसाइकिल और बस में टक्कर होने के कारण यह भयानक हादसा हुआ। दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गैस गोदाम आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत तरफ से आ रही चंडीगढ़ डिपो की बस की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रीत और मनिंदर के रूप में की गई है। प्रीत की उम्र 17 जबकि मनिंदर की उम्र 24 साल थी। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया।

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दोनों सिलेंडर लेकर गैस गोदाम आ रहे थे। इसी दौरान बस ने धक्का मार दिया। घटना के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे चली गईं। वहीं पुलिस पहुंची और शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की मानें तो तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। दोनों कोट कपूरा के रहने वाले थे। फरार बस ड्राइवर की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ आसपास के लोगों को कहना है कि तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते हैं, जिस पर रोक लगाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *