ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हेलमेट पहने बदमाशों ने चंद मिनटों में ही ज्वैलरी शोरूम को लूटा लिया। बता दें कि मामला कर्नाटक का है, जहां बदमाशों के बुलंद हौंसले नजर आए। हेलमेट पहने तीन बदमाश हाथों में धारदार हथियार लिए अचानक एक ज्वैलरी शोरूम में घुसते हैं और लूट-पाट चालू कर देते हैं।
शोरूम मालिक जब तक कुछ समझता उतनी देर में तो इन बदमाशों ने कीमती आभूषण पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बदमाश कैसे गहने लूट रहे हैं। इस बीच शोरूम में तैनात एक कर्मचारी उन्हें रोकने की कोशिश करता है। मगर एक लुटेरा उस पर हमला कर देता है।
इससे बचते हुए कर्मचारी एक कमरे में छुप जाता है और फिर बाहर निकलकर बदमाशों पर कुर्सी फेंकता है। इससे एक बदमाश के हाथ से उसका हथियार गिर जाता है।
मगर फिर भी वो लूटपाट जारी रखते हैं और कुछ देर बाद कीमती गहने लूट कर भाग जाते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।



