ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश ने मौत का रूप धारण करके ऐसा कहर मचाया कि इसकी चपेट में आने से करीब 71 लोगों की मौत हो गई । बता दे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कोहराम बरपाया । देश में आंधी-तूफान के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ गया है ।
71 लोगों की मौत
बता दे अभी तक पूरे देश में 71 लोगों की मौत हो गई है, इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं । उत्तर प्रदेश में तो मौत का आंकड़ा 38 पहुंच गया है । उधर, मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है ।


