कहर बनकर बरसी बारिश, बारिश के साथ आए तूफान ने मचाया कहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के साथ आई आंधी तूफान पलवल के टहरकी, किशोरपुर और मंदपुरी के लोगों के लिए कहर बनकर आई। तूफान के कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के साथ आई आंधी तूफान पलवल के टहरकी, किशोरपुर और मंदपुरी के लोगों के लिए कहर बनकर आई। तूफान के कारण इन गांवों में कई मकानों की छत गिर गई और कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे गांवों के रास्ते बंद हो गए। इसके अलावा टीन टप्परों के उखड़ने के कई लोग उनके नीचे दबकर घायल हो गए। तूफान के कारण बिजली के कई पोल भी टूट गए, जिससे इन गांवों की बिजली सप्लाई भी बंद हो गई।

haryana rain

सड़क पर पेड़ टूटकर गिरने के कारण वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव वासियों ने आरोप लगाया कि इतना नुकसान होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई भी राहत और बचाव कार्य नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *