ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मौसम के बदले हुए रूप के कारण धार्मिक यात्रा करने गए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे कि केदारनाथ में मौसम ने करवट लेते हुए भारी बर्फबारी शुरू हो गई है जिस कारण चार धाम की यात्रा को रोक दिया गया है।
जिस कारण चार धाम की यात्रा पर गए यात्री फंस गए है। इतना ही नहीं बर्फबारी के कारण बड़े बड़े जाम लग गए है। वहां पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है।
जिस कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर रहे है। कई संख्या में यात्री फंसे हुए है। पर बर्फबारी लगातार जारी है। वही दूसरी तरफ हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी के चलते यात्रा की तैयारियों के कार्य ठप पड़े हैं।



