Weather Update: उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में झमाझम बरसेंगे बादल, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Haryana-Punjab Weather Today: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश देखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झंडा फहराने से पहले…

Haryana-Punjab Weather Today: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश देखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झंडा फहराने से पहले लाल किले के आसपास के इलाकों में मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन ये बारिश आजादी से जश्न में खलल डाल सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था. राजधानी में 16 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी है. दिल्ली में पिछले हफ्ते से हर दिन बारिश का सिलसिला जारी है.(Haryana-Punjab Weather Today)

पंजाब (Punjab weather update) में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा के 41 शहरों और पंजाब 40 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ हरियाणा-पंजाब में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं भी चलने वाली हैं.

पंजाब में येलो अलर्ट जारी (Punjab weather news) 
मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट, फेतहगढ़ साहिब, खन्ना, नवांशहर, डेराबस्सी, मालेरकोटला, नंगल, डेरा बाबा नानक में मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

मानसून सक्रिय होने से प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, बारिश अभी भी कुछ जिलों तक ही सीमित है। बुधवार को लुधियाना में 66.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. फतेहगढ़ साहिब में 3.0 मिमी और मोहाली में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगस्त महीने में राज्य में 82.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अभी 73.5 मिमी बारिश हो चुकी है. दोनों के बीच 11 फीसदी का अंतर है.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली (Delhi weather update) के इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश देखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झंडा फहराने से पहले लाल किले के आसपास के इलाकों में मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन ये बारिश आजादी से जश्न में खलल डाल सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था. राजधानी में 16 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी है. दिल्ली में पिछले हफ्ते से हर दिन बारिश का सिलसिला जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *