ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में बारिश ने खूब कहर बरपाया है | तीन दिन की बारिश से नदी नालों का जल स्तर बढ़ा हुआ है | इसी दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी भारी बारिश के कारण हुए जानमाल के नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुँचे | सीएम जयराम ठाकुर ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायज़ा लिया |
आपको बता दें कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है | राहत और बचाव कार्य में वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं | प्रभावित इलाक़ों से लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है | सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं |
कुल्लू की तस्वीरें दिखाते हैं आपको | कुल्लू में कैसे जल जलजला बनकर बह रहा है | नदियां उफान पर हैं |तस्वीरें आप देख सकते हैं | तीन दिन की बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि अब ये तस्वीरें डरा रही हैं | जल का जलजला ऐसा था कि इसमें बड़े ट्रक और बस भी खिलौने की तरह बह गए | पहाड़ों में ये बारिश आफत बनकर बरसी है | इस बारिश से करोड़ों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है | भारी बारिश के चलते नदियों में पानी इतने उफान पर है कि घरों को भी खतरा हो गया है | नदी किनारे बसी बस्तियां खतरे में हैं |
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में ट्रेकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता हो गए थे | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन छात्रों के सुरक्षित होने की सूचना दी | उन्होंने बताया लापता हुआ 50 ट्रेकर्स का समूह जिसमें IIT रुड़की के छात्र भी थे लाहौल-स्पीति के सिसु एरिया में सुरक्षित है | एक छात्र अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि वे कुल्लू में हमता ट्रेकिंग के लिए गए थे और उन्हें मनाली लौटना था लेकिन अब उनसे संपर्क टूट चुका है | कीलॉन्ग एसडीएम अमर सिंह नेगी ने बताया कि लाहौल-स्पीति में लापता बताया जा रहे 8 लोगों का एक दल कोकसर कैंप में सुरक्षित है | भारी बर्फबारी की वजह से टेलिफोन लाइन्स काम नहीं कर रही है | हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि सभी लोग सुरक्षित हैं | हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिले में अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है |
पंजाब में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को ‘रेड अलर्ट‘ जारी किया। पंजाब, हरियाणा के अधिकांश इलाकों में सामान्य से भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है | बात पटियाला की करें तो | हमारी टीम घग्गर दरिया का जायजा लेने पहुंची | जहां चंडीगढ़ की सुखना लेक का पानी छोड़े जाने के बाद आफत के बादल दिखाई दे रहे हैं |
पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बरसात के चलते पंजाब की सभी नदियाँ उफान पर हैं | जालंधर के दोनों तरफ लगती ब्यास और सतलुज नदियाँ भी उफान पर हैं | सोमवार शाम रोपड़ से छोड़ा गया पानी जालंधर पहुँच गया | पानी के तेज बहाव के चलते ख़तरा लगातार बढ़ रहा है | प्रशासन फिलहाल इस मामले पर पूरी नजर बनाये हुए है |
वहीं पठानकोट के रंजीत सागर डैम में कैसे हालात हैं इसका जायजा लिविंग इंडिया न्यूज की टीम ने लिया | पठानकोट में लुधियाना में बारिस के कारण रोड की हालत बद से बतर हो गई है जिस के चलते लोगों को भारी मुस्कलों का सामना करना पड़ता है |
Watch Video
https://youtu.be/z7L0ueBHgeU







