ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून के आने से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से निजात मिला है। वहीं, बारिश लोगों के लिए पेरशानी का सबब भी बनी है। आलम यह है कि, सड़कों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और लोगों के घरों में पानी भर गया है।
सोनीपत में ढहे दो मकान
बारिश का एक और भयानक रूप देखने को मिला है सोनीपत के गांव बिलंदपुर में। यहां बारिश के कारण दो मकान ढह गए। लोगों ने आनन फानन भागकर अपनी जान बचाई। दरअसल गांव में पानी की निकासी की समस्या कई सालों से चल रही है। अब लेकिन शिकायत के बावजूद भी प्रशासन कोई सूध नहीं ले रहा है। गांव तालाब में तब्दील हो गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के इकट्ठे हुए पानी ने तबाही मचा के रख दी है। पलवल में बारिश के कारण अधिकतर वार्डों में पानी घुस गया है। कुरूक्षेत्र के भी ऐसे ही हालात हैं। यहां शहर नदी में तब्दील हो गया है। गलियां नाले का रूप धारण कर चुकी हैं। लोगो का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्कूल जाने वाले बच्चो को करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन के पास इससे निपटने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त नहीं है।
