Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले इस बार कम बारिश हुई है(Weather news). इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिर से अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.(Punjab Weather update)
इसके साथ ही बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अभी भी 33 फीसदी बारिश की कमी है, जो आने वाले दिनों में पूरी होने की संभावना है. रविवार को हुई बारिश से राज्य के तापमान में काफी गिरावट आई है.(Pyunjab haryana himachal weather news)
हिमाचल में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ी इलाकों से आ रहे पानी के कारण पंजाब की नदियां भी उफान पर हैं. चक्की और जलालिया नदियों में जल स्तर बढ़ गया है, जिसके कारण रावी दरिया के संगम पर मकौड़ा पत्तन में पानी का प्रवाह बहुत तेज है.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हरियाणा में 19 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. यहां 5 जिलों में 12 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही करीब 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इस बीच, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इस बीच, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर समेत अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 13 अगस्त को झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट है.



