ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने तबाही मचा दी है | हर ओर पानी का प्रलय छाया हुआ है | पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग मुसीबत से घिरे हुए हैं | सड़क से लेकर घरों तक पानी ही पानी भरा हुआ है | जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है | आखिर कैसे ये बरसात आफत की बरसात बन गई है | आज देखिये इस खास रिपोर्ट में…
1. कुल्लू में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
पहाड़ों के बारे में जब हम सोचते हैं तो हमें सुंदर दृश्य ही याद आते हैं | लेकिन बरसात ने पहाड़ों पर जो कहर बरपाया है | उसने पहाड़ों के दृश्य ही नहीं बल्कि वहां के लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं | लगातार हो रही बारिश ने कुल्लू में जीवन अस्त–व्यस्त कर दिया है
2. सोलन में भारी बारिश ने मचाई तबाही
भारी बारिश का असर हिमाचल के सोलन में भी दिखा है | सोलन में बारिश ने भारी तबाही मचाई है | इतना ही नहीं कई जगहों पर पानी का बहाव इतना है कि पानी पुल के ऊपर से बह रह है | हर जगह पानी ही पानी है | प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है |
पहाड़ों की जिंदगी वैसे भी आम जिंदगियों से ज्यादा मुश्किल भरी होती है | लेकिन बरसात इस जीवन को और ज्यादा मुश्किल बना देती है | बरसात में पहाड़ों पर जो कहर बरसता है | वो हमेशा बड़ा नुकसानदायक ही होता है | अबकी बरसात भी पहाड़ों के लिए आफत ही लेकर आई और इस बरसात ने पहाड़ के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है |
बारिश ऐसा जलजला बनकर बरसी है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है | आफत की इस बारिश ने हिमाचल में बीते 24 घंटे में तबाही मचाकर रख दी है | वहीं बीते 48 घंटों में भारी बरसात के चलते 14 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं | पूरे हिमाचल में जनजीवन अस्त–व्यस्त हो गया है | भारी बारिश के चलते कई नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं |
3. पंजाब में बरसात का कहर
बरसात ने ऐसा कहर मचाकर रखा है मानो प्रलय आ गया हो | हिमाचल हरियाणा ही नहीं पंजाब में भी बरसात का कहर जमकर देखने को मिल रहा है | जगह–जगह पानी भरा हुआ है | लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है | भारी बरसात के कारण रास्ते टूट गए हैं | पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं | सड़कें बदहाल हो चुकी हैं | बरसात के इसी कहर के चलते श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला पुल टूट गया जिसके चलते इन गांवों का आपस में संपर्क कट गया है | इतना ही नहीं भारी बरसात के कारण कीरतपुर साहिब के गांव मोड के स्कूल की दीवार टूट गई | जिससे स्कूल के पीछे के पहाड़ का मलबा क्लास रूम में घुस गया | हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है |
4. हरियाणा में बरसात का कहर
पहाड़ ही नहीं मैदान भी बारिश के कहर का शिकार बने हैं | पंचकूला में हुई लगातार बारिश ने पंचकूला के कई हिस्सों को प्रभावित किया है | लगातार बारिश के चलते पंचकूला की टाँगरी नदी का पानी झुग्गी झोंपड़ियों में घुस गया | जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं | वहीं भारी बारिश के चलते एक स्कूल बस भी फंस गयी | लेकिन गनीमत ये रही कि बस में सवार 5 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया | पंचकूला के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में हुई बारिश का पानी घग्घर नदी में कहर बरपा रहा है | घग्घर नदी का पानी लगातार बारिश के चलते उफान पर है |
Watch Video
https://youtu.be/J2is8y6G6YE
