ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्द हवाओं और ठण्ड के साथ मौसम के अचानक करवट लेते ही अंबाला में घने कोहरे और धुंध के कारण जहाँ लोगों ने सैर का मजा लिया | वही घने कोहरे और कड़कती ठण्ड से लोग रजाइयों में सिकुड़ने के लिए मजबूर हो गए | घने कोहरे और धुंध से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ | सड़कों पर विजिबिल्टी जीरो के बराबर होने से दो पहिया और चौपहिया वाहन रेंगते नजर आये | वहीं, आम नागरिकों ने ठण्ड से बचने के लिए अलाव जलाकर ठण्ड से बचने का रास्ता निकला और रोजाना सैर करने वालों ने चाय की चुस्कियां लेकर ठण्ड से राहत पाने की कोशिश की |
सैर करने आये लोगों का कहना है कि अबकी बार वैसे तो ठण्ड दो महीने पहले से ही पड़नी शुरू हो गई थी | लेकिन बीच बीच में तापमान के ऊपर जाने से गर्मी का भी अहसास होता रहा | लेकिन अचानक घना कोहरा और कड़ाके की ठण्ड पड़ने से तापमान में अचानक गिरावट आ गई और ठण्ड का अहसास हुआ | वहीं, परीक्षा देने जा रहे छात्र भी बस की इन्तजार में खड़े देखे गए | उनका कहना है कि घने कोहरे के कारण बस लेट हो गई है और उनका एग्जाम है, वे लेट हो रहे हैं | लेकिन इन्तजार के अलावा कोई चारा नहीं है |
Watch Video
https://youtu.be/r31s14Eaw5U
