Gurugram Fire: गुरुग्राम के सेक्टर-89 में फर्नीचर गोदामों मे भीषण आग, आग लगने की जगह के पास में पेट्रोल पंप

Gurugram Fire: गुरुग्राम के सेक्टर-89 में बने चार फर्नीचर गोदामों में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर,…

Gurugram Fire: गुरुग्राम के सेक्टर-89 में फर्नीचर गोदामों मे भीषण आग, आग लगने की जगह के पास में पेट्रोल पंप 

Gurugram Fire:

गुरुग्राम के सेक्टर-89 में बने चार फर्नीचर गोदामों में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर, आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। इससे इलाके के आसपास अफरातफरी का माहौल बना है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग के कारण काफी नुकसान होने की आशंका है।

मानेसर दमकल विभाग की तरफ से बताया गया कि आग लगने की सूचना करीब 12 बजे मिली। दमकल केंद्र की दो गाड़ियों को भेजा गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चारों गोदाम पूरी तरह चपेट में आ गए। आग की तीव्रता को देखते हुए भीम नगर दमकल केंद्र से एक, सेक्टर-29 से एक, उद्योग विहार से एक और सेक्टर 37 दमकल केंद्र से दो गाड़ियों को भी बुलाया गया। फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है। बताया जा रहा हा कि, आग लगने वाली जगह के पास में पेट्रोल और सीएनजी पंप भी हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਪਰਤੇ ਇਕਲੌਤੇ ਪੁੱਤ ਦੀ ਕੁਝ ਹੀ ਘੰਟਿਆਂ ਬਾਅਦ ਮੌਤ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *