Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में गर्मी का तांडव; 9 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस के पार

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग ने 9 जून से राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग ने 9 जून से राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जो रविवार को भी जारी रहने की संभावना है. (Punjab Haryana Weather Update)

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल यानी 9 जून से राज्य में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा जिले में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (Punjab Weather update) अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.1 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. 9 जून से 11 जून तक राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी भागों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.

वहीं, हरियाणा(Haryana weather update)  में मौसम का डबल अटैक जारी है. कभी बारिश तो कभी धूप से लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है. मगर इस बीच तापमान में भी गिराट दर्ज की गई है.  ऐसे में मानसून कब हरियाणा में दस्तक देगा. कब से बारिशों का दौर शुरू होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आइए जानते है कैसा रहेगा मौसम का हाल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *