ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में सुनवाई हुई। ब्लास्ट के मुख्य आरोपी असीमानंद, कमल चौहान, राजिंदर चौधरी और लोकेश शर्मा की कोर्ट में पेशी हुई।
शुक्रवार को मामले में कर्नल पुरोहित की अहम गवाही हुई। बचाव पक्ष के वकील मुकेश ने बताया कि कर्नल पुरोहित की गवाही के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 20 और 21 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। अब 20 और 21 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी।

