ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: त्योहारों के दिन जैसे आ रहे है वैसे ही मिलावटी चीजों का कारोबार भी जोर शौर से चल रहा है जिस पर लगाम लगाने के लिए रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने कई स्थानों के कई दुकानों पर छापेमारी की।
मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की और दुकानों में से दुध, पनीर और खोये के सैंपल भी लिए।
साथ ही दुकानदारों को मिलावटी चीजें ना इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी। छापेमारी के दौरान कई दुकानों के दुकानदार अपनी दुकानों में ताला लगाकर भाग गए थे।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग को पिछले काफी समय से मिठाईयों में मिलावटी सामानों को मिलाए जाने की सुचना मिल रही थी जिसके आधार पर उन्होने छापेमारी की। इसके अलावा विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर ही ये सख्त कार्रवाई की जा रही है और ये कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।



