ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर और केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने यमुनानगर के छछरौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। बता दें कि 4 करोड़ 20 लाख की लागत से बने इस अस्पताल में पहले 6 बेड थे, अब ये 30 बेड का बन गया है।
वहीं, 300 बेड के मेडिकल कॉलेज आने की बात पर हरियाणा विधानसभा अध्य्क्ष ने कहा कि यमुनानगर में इसके लिए प्रयास शुरू हो चुका है, यमुनानगर अस्पताल को अपग्रेड करके 200 बेड का किया जा रहा है।
वहीं जगाधरी का सिविल अस्पताल भी 100 बेड का हो जाएगा। कुल 300 बेड हो जाएंगे।इसकी सीएम घोषणा कर चुके हैं।वही अगर जनता ने आगे भी आशीर्वाद दिया तो हम और बेहतर कार्य इस क्षेत्र में करवाएंगे मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा।


