सोनीपत में शर्मसार कर देने वाला मामला, ‘स्कूल हेड मास्टर छात्राओं का करता था यौन शोषण’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षक दिवस पर सोनीपत में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है | यहां देशभर के शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षक दिवस पर सोनीपत में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है | यहां देशभर के शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों को सम्मान मिला, वहीं दूसरी ओर सोनीपत के उपमंडल खरखौदा का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के अध्यापकों की काली करतूतों का चिट्ठा उजागर कर दिया | छात्राओं ने अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल की कुछ महिला अध्यापकों की मिलीभगत से स्कूल को हेड मास्टर छात्राओं का यौन शोषण करते है |

sonipat school

इस मामले को जब जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह के संज्ञान में लाया गया तो वह बुधवार की सुबह निरीक्षण करने स्कूल पहुंच गए | उन्होंने कई कक्षाओं में जाकर छात्राओं से पूछताछ की तो मामला स्पष्ट हो गया | वहीं छात्राओं ने अधिकारी के सामने स्कूल के बिगड़ते माहौल के बारे में सब खुलकर बताया और स्कूल स्टाफ को तुरंत प्रभाव से बदलवाने की गुहार लगाई | अधिकारी जिले सिंह ने स्कूल स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया है और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है | आरोपित अध्यापकों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी |

sonipat school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *