ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पिहोवा में युवक पर जानलेवा हमला के आरोपी को बाहर निकालने की एवज में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार को रिश्वत लेते काबू किया गया।
बता दें कि मामले में आरोपी का केस रफा-दफा करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। फिलहाल विजीलैंस टीम पूछताछ के लिए केस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार को भी अपने साथ ले गई है। मामले पर कार्रवाई की जा रही है।


