काठमांडू, 5 सितंबर
नेपाल में आई बाढ़ के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं।शुक्रवार को दार्चुला जिले में भारी लैंडस्वाइड हुई।जिससे कईं मार्ग बंद हो गए।प्रशासन ने लोगों को सतर्क कर अलर्ट जारी किया है।राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बचाव दल ने कल तीन भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है। बाढ़ के बाद 169 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और 275 नागरिक अब भी लापता बताएं जा रहे हैं।
नेपाल में 1,344 लोगों की मौत
नेपाल पुलिस ने बताया कि बाढ़ और लैंडस्लइड के चलते अब तक 1,344 लोगों की मौत हो चुकी है।प्रशासन द्वारा 12 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।जबकि 5,300 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कईं इलाकों में सड़के और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत और बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत ने भेजी 95 टन राहत सामग्री
भारत ने नेपाल में राहत अभियान के लिए अब तक करीब 95 टन राहत सामग्री 7 विमानों से भेजी है।भारत ने मदद के लिए 54 विशेषज्ञों को भी नेपाल भेजा है। जिसमें सुरग विशेषज्ञ, फोरेंसिक विशेषज्ञ औऱ
भारत ने राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए 54 विशेषज्ञों को नेपाल भेजा है। इनमें 30 सुरंग बचाव विशेषज्ञ, 19 फोरेंसिक विशेषज्ञ और 5 सदस्यीय मेडिकल टीम शामिल हैं।
अन्य खबरें जानें –
शिक्षक दिवस 2026: गुरु के प्रति सम्मान जताने का खास दिन, अपने गुरु को भेजें ये खास शुभकामना संदेश



