ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हेट स्टोरी 4 का का जबरदस्त मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आखिरकार यूट्यूब पर आ ही गया है । जैसे ही ये ट्रेलर आया इसने मानो चारो तरफ जलवे ही बिखेर दिये। फिल्म के पहले भी तीन पार्ट आ चुके है और ये एक तरीके से पूरी की पूरी एरोटिक केटेगरी की मूवी है जो लोगो को खूब पसंद भी आती है और हिट भी होते है। इस बार फिल्म में सबसे नए और ग्लेमरस चेहरे उर्वर्शी रौतेला को लिया गया है जो सेट पर वाकई में आग लगा रही है और लोग देखे बिना रह नही पा रहे है।
बता दे फिल्म का ट्रेलर जैसे ही यूट्यूब पर आया वैसे ही ये हिट हुआ और देखते ही देखते ये यूट्यूब में टॉप पर ट्रेंड करने लगा। इससे पता चलता है कि न सिर्फ स्टार कास्ट बल्कि स्टोरी में भी वाजिब दम तो है तभी तो इतना कुछ हिट हो पाया है और लोग इसे देखने का प्लान कर रहे है।
हेट स्टोरी’ सीरीज की चौथी इरॉटिक थ्रिलर फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ करण वाही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उर्वशी अपने बेहद हॉट अंदाज में दर्शकों को नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर को एक ही दिन में एक करोड़ से ज्यादा व्यूज भी मिल गए हैं।
फिल्म की बेस स्टोरी बस यही है कि एक लड़की अपने हुस्न के जाल में दो अमीर भाइयो को फंसा लेती है और उसके बाद दोनों ही आपस में एक लडकी के लिए एक दुसरे के खून के प्यासे हो जाते है और ये ही चीज दोनों भाइयो को ले डूबती है और एक की हत्या हो जाती है जिसके बाद शुरू होती है असल हेट स्टोरी और सिर्फ तबाही ही तबाही मचती है जो आप इस कुछ मिनटों के ट्रेलर को देखकर के अच्छे से समझ सकते है।
फिल्म का इस बार सबसे बड़ा आकर्षण उर्वर्शी रौतेला है जो अपने फिट फिगर के लिए पूरे बॉलीवुड में जानी जाती है और इस फिल्म के साथ वो अपनी एक नयी इमेज बनाने में भी कामयाब हो जायेगी जो उर्वशी के लिए करियर के आगे के दरवाजे खोल देगा।
Watch Video

