पद्मश्री अवार्ड से नवाजी जाएगी हरियाणा की बेटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम चमकाया है। दरअसल, हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की शाहाबाद मारकंडा निवासी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम चमकाया है। दरअसल, हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की शाहाबाद मारकंडा निवासी महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को साल 2020 का पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। उनका नाम 118 लोगों की सूची में शामिल है।

बता दें कि हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल वह इकलौती खिलाड़ी हैं, जिनका नाम इस बार के पद्म पुरस्कार में शामिल किया गया है। वहीं, पद्मश्री अवार्ड की घोषणा पर परिवार में खुशी का माहौल है। रानी रामपाल के परिवार ने पद्मश्री अवार्ड की सूची में नाम शामिल होने की खुशी में लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *