हरियाणा की बेटी ने एक बार फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय मूल की 14 साल की बेटी अंजलि राज ने यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन के हेड क्वार्टर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हेल्थ डिजाइन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय मूल की 14 साल की बेटी अंजलि राज ने यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन के हेड क्वार्टर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हेल्थ डिजाइन प्रतियोगिता में झंडे गाड़ दिए है। अंजलि राज ने इस प्रतियोगिता में विश्व के अन्य बच्चों को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ डिजाइन दिया, जिसमें अंजलि को प्रथम स्थान मिला है।

यूएनओ अब अंजलि के डिजाइन को अपने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत बटन और टी-शर्ट पर इस्तेमाल कर रहा है। अंजलि राय की इस उपलब्धि को देखते हुए यूएनओ ने उसे इंस्पायर यूथ का खिताब देते हुए यूएनओ के हेडक्वार्टर की मुख्य असेंबली में बोलने का मौका भी दिया। अंजलि का यहां टोहाना पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। अंजलि ने अपनी चौथी कक्षा तक की पढ़ाई अपने चाचा के पास ही पूरी की है। अंजलि राय मूल रूप से हिसार के अग्रोहा की निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *