ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम के बदले मिजाज के साथ, कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। हरियाणा के कई शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटे हुए नजर आए हैं। इन शहरों में आधी रात से ही धुंध छाई हुई थी। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
वहीं सुबह-शाम घनी धुंध व कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। चारों तरफ इतना ज्यादा कोहरा है कि सामने का कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। विजिबिलिटी कम होने के चलते कोई सड़क हादसा न हो जाए, इसलिए दिन में भी लोगों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलनी पड़ रही है।

