ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में भले ही मानसून ने अपने पांव पसार दिए हों, लेकिन कई जिले अभी तक भी बारिश से वंचित हैं।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार, 10 और 11 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की पूरी सक्रियता की संभावना जताई है।
वहीं अच्छी बारिश होने से किसानों को काफी फायदा होगा। बारिश धान, कपास समेत अन्य फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। ज्यादा बारिश होने से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।


