ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के फतेहाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर पूरे हरियाणा में चर्चा हो रही है | दरअसल एक हरियाणवी छोरे ने अपनी शादी का कार्ड हरयाणवी भाषा में छपवाया है |
जिसके बाद ये खबर पूरे सोशल मीडिया में आग की तरह फैल रही है | शादी के कार्ड की खूब चर्चा हो रही है | हरियाणवी भाषा में शादी के कार्ड को छपवाने वाले युवक का नाम राजन खन्ना है जो फतेहाबाद जिले के भरपूर गांव का रहने वाला है |
आपको बता दे कि राजन खन्ना की शादी 18 नवंबर को है | अपनी शादी के कार्ड को लेकर राजन खन्ना ने कहा कि अपनी शादी का कार्ड उसने इसलिए छपवाया कि वो हरियाणवी बोली से बेहद प्यार करता है साथ ही हरियाणावासी अपनी हरियाणवी भाषा को भूल न पाएं | हरियाणवी छोरे की शादी के कार्ड को लेकर लोग उनकी पहल का समर्थन कर रहे है और सराह भी रहे हैं |



