Haryana Haryana Weather Update Today:
हरियाणा में तापमान ज्यादातर शहरों में औसत से काफी नीचे चला गया. मौसम विभाग ने बताया तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है. मौसम विभाग (Haryana Weather Update) ने आज पूरे हरियाणा में कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में कोल्ड-डे की स्थिति रह सकती है. कोहरे के चलते यातायात पर भी असर पड़ा है.
18 और 19 को हल्की बारिश-
मौसम विभाग की माने तो, उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पूरे इलाके में रात का तापमान जमाव बिंदु और जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है. अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है.
मौसम विभाग का कहना है कि 17 जनवरी तक मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है. तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं 18 और 19 जनवरी को नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. जिससे रात का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा और ठंड थोड़ी कम महसूस होगी.
Haryana Weather Update, ठंड़ और AQI दोनों की मार-
भिवानी में शीतलहर के साथ छाया घना कोहरा, कोहरे के कारण दृश्यता हुई शून्य हो गई है. दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
इसके साथ AQI भी 300 पहुंच गया है. धुंध के कारण भिवानी में रैली यातायात प्रभावित, कई ट्रेन ने अपने समय की देरी से चल रही.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम-
अधिकतम तापमान में हल्की बढ़त के साथ दिन सामान्य रहेगा, जबकि रात ठंडी बनी रहेगी. वहीं 19 जनवरी को अधिकतम तापमान लगभग में गिरावट आएगी. 20 जनवरी मौसम थोड़ा और स्पष्ट रहेगा, साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. 21 जनवरी के दिन का मौसम हल्का बादल-धूप वाला रहेगा.वहीं 22 जनवरी अपेक्षित मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 15-20°C के आसपास रहेगा. इस दिन हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं भी बन सकती हैं.
इसी तरह 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मध्यम बारिश होगी. इस विक्षोभ के गुजरते ही 26 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 जनवरी के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.ऐसे में इस महीने के अंत तक ठंड अपने तेवर दिखाएगी.



