Haryana Weater Update: हरियाणा में धूंध ने रोकी यातायात की रफ्तार, विभाग ने जारी किया अलर्ट, हल्की बारिश की संभावना

Haryana Weater Update Today: मौसम के तेवर बदल रहे हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चल रही है। इससे रात के तापमान…

Haryana Weater Update Today:

मौसम के तेवर बदल रहे हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चल रही है। इससे रात के तापमान (Haryana Weater Update) अभी गिरावट है। पिछले दो दिन की अपेक्षा शनिवार को रात का तापमान ऊपर चढ़ा और तीन से चार डिग्री तक उछाल आया। वहीं आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के समय नारनौल का तापमान कम रहा। वहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार गुरुग्राम का रात का तापमान 3.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान बढ़ कर 22.8 डिग्री तक पहुंच गया।

हल्की बारिश की संभावना-

प्रदेश में कई जिलों का अधिकतम तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बारिश होने की संभावना है। धुंध और शीतलहर का असर कपूरथला में भी साफ नजर आ रहा है। शहर के इलाकों में घनी धुंध छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ज्यादातर इलाकों में कोहरा और शीतलहर का असर बढ़ेगा। इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ दिनों से सुबह का हाल ये रहा है कि कई जिलों में इतनी घनी धुंध छाई रही। विजिबिलिटी खत्म ही हो गई है।

Haryana Weater Update, विजिबिलिटी जीरो-

कपूरथला–अमृतसर रोड पर शाम ढलते ही धुंध इतनी घनी हो गई कि दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़क पर चारों ओर अंधेरा छा गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को सतर्क होकर चलना पड़ा। सभी चालकों को फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है। कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

सावधानी बरतने की अपील-

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें। फॉग लाइट का प्रयोग करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Weather Update: पंजाब में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ होगे सक्रिय, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *