हरियाणा विधानसभा सत्र का कल से आगाज, यहां पढ़िए पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2 अगस्त से हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। 2 अगस्त को पहला चरण होगा, जबकि 3 और 4 अगस्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2 अगस्त से हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। 2 अगस्त को पहला चरण होगा, जबकि 3 और 4 अगस्त को छुट्टी होगी।

5 अगस्त को सदन का दूसरा चरण होगा, जिसमें अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा कई अहम विषयों पर चर्चाएं होंगी। इस दौरान सरकार की तरफ से कई अहम बिल भी पेश किए जाएंगे। वहीं, 6 अगस्त को विधान कार्य और अन्य कार्य किए जाएंगे। फिलहाल विधानसभा सत्र की अवधि 6 अगस्त तक बताई गई है, आगे की अवधि इसके बाद तय की जाएगी।

बता दे विधानसभा चुनाव नजदीक है और मनोहर सरकार का कार्यकाल भी लगभग पूरा होने जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा के इस कार्यकाल का ये आखिरी सत्र होगा।

इस बार के विधानसभा सत्र में खास बात होगी कि कई नेताओं का सिटिंग प्लान बदल दिया जाएगा। नए समीकरण के साथ इस बार का विधानसभा सत्र नजर आएगा। हालांकि नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी कौन लेगा, इसको लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। सभी की नजरें नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर ही टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *