ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में अवैध तरीके से रेलवे फाटक क्रॉस करना दो मौसेरे भाईयों को महंगा पड़ा गया, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी मौत के साथ चुकाना पड़ा। सोनीपत के गन्नौर अगवानपुर पर ये हादसा हुआ है। दोनों की पहचान नवीन और निशांत के रूप में हुई है, दोनों ही मौसेरे भाई थे।
बताया जा रहा है कि फाटक बंद हो चुका था और दोनों भाई फाटक के नीचे से बाइक निकालकर क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान पानीपत से दिल्ली जाने वाली तेज रफ्तार ट्रेन आई और दोनों भाईयों की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बताया कि नवीन अपनी मौसी के घर कोचिंग लेने के लिए रह रहा था और निशांत आठवीं में पढ़ता था।
फिलहाल पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।


