Haryana: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरुः 18 से 22 दिसम्बर तक चलेगा सत्र, जानिए क्या है काग्रेंस की रणनीति ?

Haryana Vidhan Sabha Session: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज गुरुवार से शुरू हो गया है. यह सत्र 18 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 22 दिसम्बर…

Haryana Vidhan Sabha Session:

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज गुरुवार से शुरू हो गया है. यह सत्र 18 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 22 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कुल 3 बैठकें होंगी. 20 और 21 दिसम्बर को अवकाश रहेगा. सत्र में महत्वपूर्ण विधायी एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी. सीएम के पंहुचने के साथ ही सदन शुरू हो गया है.

हरियाणा सरकार छह से ज्यादा विधेयक करेगी पेश-

विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में सीएम नायब सैनी सदन में पहुंचे. सत्र के दौरान अपराध, धान घोटाला, वोट चोरी, बीपीएल कार्ड व खिलाड़ियों की मौत के मामले पर हंगामा होने का अंदेशा है. मुख्यमंत्री तीन बैठकों वाले सत्र में कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं. 15वीं विधानसभा में कांग्रेस पहली बार अपने नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ सदन में दिखेगी. साथ ही हरियाणा सरकार छह से ज्यादा विधेयक पेश करेगी.

कांग्रेस ने तैयार की अपनी रणनीति-

कांग्रेस ने मंगलवार को शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की. वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार देर रात अपने आवास विधायक दल की बैठक की. कार्य सलाहकार समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हर विषय और हर बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार है.

कार्य सलाहकार समिति की हुई बैठक –

विधान सभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र के कार्य एवं कार्यसूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हरियाणा विधान सभा का शीतकालीन सत्र 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कुल 3 बैठकें होंगी. बैठक के बाद सीएम ने कहा- विपक्ष हाउस का समय बढाने की बात कह रहा है. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के बाद दूसरा सत्र 6 माह के बाद होना अनिवार्य है. 26 फरवरी को 6 माह होने हैं उसके बावजूद सरकार ने शीतकालीन सत्र बुलाया है. कांग्रेस सरकार ने कम सत्र बुलाए.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *