सपना चौधरी इसलिए नहीं करती लड़कों पर भरोसा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता होगा। सपना चौधरी पिछले साल सुसाइड की कोशिश करने के बाद सुर्ख़ियों में आई थीं। हरियाणा की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता होगा। सपना चौधरी पिछले साल सुसाइड की कोशिश करने के बाद सुर्ख़ियों में आई थीं। हरियाणा की रागिनी डांसर सपना चौधरी इन दिनों बिग बॉस 11 की अहम कंटेस्टेंट में से एक हैं। फिलहाल आर्शी खान से उनकी लड़ाइयां घर के बाहर सुर्खियां बटोर रही है। बुधवार के एपिसोड में अर्शी खान ने उनके प्रोफेशन को लेकर कमेंट कर दी थी। जिसके बाद सपना भड़क गई थीं। इससे पहले सपना ने पहली बार एक कंटेस्टेंट के साथ निजी जिंदगी के कई किस्से लोगों के सामने रखे।

उन्होंने पहली बार बताया कि आखिर क्यों वह लड़कों पर भरोसा नहीं करतीं और क्यों उनके पास प्यार मोहब्बत के लिए वक्त नहीं है। सपना ने खुलासा किया था कि उनकी एक बड़ी बहन है जिसकी दो शादियां हुई थीं। लेकिन धोखा मिला। इसलिए वे लड़कों पर भरोसा नहीं करतीं।


आगे बताया था कि मां के साथ रहने के कारण उन्हें प्यार के लिए टाइम ही नहीं मिलता। शो में सपना ने प्रियांश को यह भी बताया कि साल 2008 में उनके पिता की मौत हो गई थी जिसके बाद घर की आर्थिक हालत खराब होने की वजह से वे साल 2009 से डांस कर रही हैं। जिस वक्त सपना 9वीं क्लास में पढ़ती थी।

सपना ने बताया की उनके पिता बहुत शराब पीते थे। जिसकी बजह से हार्ट अटैक की बीमारी का शिकार हुए थे। सपना ने कहा उनकी मां बहुत खूबसूरत है। उनके माता-पिता ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *