ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निजी बस चलाने के विरोध में गुरूवार को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने 2 घंटे का सांकेतिक हड़ताल कर गसरकार को संकेत दिया है कि वह किसी भी हालत में प्राइवेट बसों को नहीं चलने देंगे। कर्मचारियों ने वर्कशॉप के गेट पर बसों को रोककर जमकर नारेबाजी की और सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया।
बल्लभगढ़ के जिला हरियाणा रोडवेज बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने निजी बस चलाने का विरोध किया है और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आज उन्होंने 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को चेतावनी का प्रयास किया है। अगर सरकार नहीं मानी तो इस विरोध को प्रदर्शन में बदला जाएगा और लगातार इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वह किसी भी सूरत में प्राइवेट बसों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

