ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेज का आज चक्का जाम है | जिसको लेकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर है | वहीं रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सरकार ने भी कड़ा रुख अपना रखा है, सरकार ने हड़ताल को लेकर एस्मा लगा रखा है और बस अड्डों से 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा रखा है | कर्मचारियों की हड़ताल और सरकार के कड़े रुख के चलते जगह-जगह बस अड्डों पर रोडवेज कर्मचारियों और प्रशासन के बीच खींचतान देखने को मिल रहा है | वहीं प्रशासन के कड़े रुख के चलते कई जगहों पर हड़ताल बेअसर नजर आ रहा है |
इसी सिलसिले में कुरूक्षेत्र में रोडवेज का चक्का जाम पूरी तरह से नहीं हो पाया डिपो की 121 में कई बसें निकाली गई और वहीं लाडवा, शाहबाद और पेहोवा से भी कई बसें कई रूटों के लिए निकाली गई | हड़ताल के देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस और RAF की तैनाती की गई है | वहीं फतेहाबाद में पुलिस ने रोडवेज कर्मचारियों पर बल प्रयोग किया | जिसमें कई कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं | पुलिस ने रोडवेज कर्मचारियों को घसीट-घसीट कर बसों में भरा और हिरासत में ले लिया | फिलहाल सभी कर्मचारियों को फतेहाबाद की पुलिस लाइन में रखा गया है और बस सेवा को कई रूटों पर बहाल कर दिया गया है |
आज सुबह रोडवेज कर्मचारियों के द्वारा बस स्टैंड परिसर के अंदर ही धरना शुरू कर दिया गया और बस सेवा को रोका गया | जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके रोडवेज कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया | वहीं सिरसा में रात 12:00 बजे से ही कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे | सिरसा से सबसे पहले 2:20 पर चंडीगढ़ के लिए बस रवाना होती है लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते बस रोडवेज डिपो से बाहर ही नहीं निकल सकी | कर्मचारी बस अड्डे के मुख्य द्वार पर लेट गए | वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए है |
वहीं सिरसा में रोडवेज जीएम का दावा है कि बसें चलाने के लिए व्यवस्था की गई थी लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते बस बाहर नहीं निकल सकी | वहीं हिसार में भी रोडवेज के कर्मचारियों और पुलिस के बीच टकराव होने की स्थिति देखने को मिली लेकिन पुलिस प्रशासन और हिसार प्रशासन रोडवेज की पहली बस निकालने में नाकाम रहे | वहीं भारी पुलिस बल ने धरने पर बैठे रोडवेज के कर्मचारियों को जबरदस्ती उठाया और सौ से ज्यादा कर्मचारियों को गिरफ्तार कर ले गए |
Watch Video
https://youtu.be/2qDHc-NLvUw
