ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इंद्री रोड पर गांव जनेसरो के पास हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक की टक्कर हो गई | जानकारी के मुताबिक बस करनाल से इन्द्री की तरफ जा रही थी | जिसमें करीब 25 से 30 सवारिया थी जिसमें करीब करीब 15 सवारिया घायल हुई है |
जिनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया है | ट्रक करनाल की तरफ जा रहा था जिसमें रोड़ी भरी हुई है |वहीं ट्रक का नम्बर HR- 45B- 0030 और बस का नम्बर HR 45B 0718 है | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है |
Watch Video
