Drug Crackdown Operation:
हरियाणा पुलिस ने 15 अक्तूबर से जिला सिरसा, फतेहाबाद और डबवाली में नशा तस्करी के विरुद्ध अब तक का सबसे समन्वित, खुफिया-आधारित और नेटवर्क-डिसरप्शन केंद्रित ऑपरेशन चलाया. यह अभियान दो अवधियों में 01.09 से 15.10 तथा 16.10 से 30.11 के बीच में चलाया. दूसरी अवधि में तीनों जिलों में कुल 153 एनडीपीएस मामले दर्ज हुए, जबकि पिछली अवधि में यह संख्या 105 थी. सिरसा, फतेहाबाद और डबवाली में मामलों की वृद्धि हुई है. पहले 45 दिनों में 257 गिरफ्तारियाँ हुई थीं, जबकि दूसरी अवधि में यह संख्या बढ़कर 342 हो गई. सिरसा में 83 और फतेहाबाद में 18 अधिक गिरफ्तारियाँ यह सिद्ध करती हैं कि मल्टी-टीम कोऑर्डिनेशन और इंटेलिजेंस-ड्रिवन छापेमार कार्रवाई ने तस्करों को जड़ से पकड़ा.
सप्लायरों की पहचान और गिरफ्तारी
ड्रग सप्लाई चेन को खत्म करने में दूसरी अवधि के दौरान 160 सप्लायर चिह्नित किए गए और 86 गिरफ्तार किए गए. जबकि पिछली अवधि में 91 सप्लायरों की पहचान और 68 गिरफ्तारियाँ ही हो सकी थीं. तीनों जिलों में हेरोइन और अफीम की बरामदगी पहले की तुलना में बढ़ी है. हेरोइन की बरामदगी 1.215 किलोग्राम से बढ़कर 1.271 किलोग्राम हो गई, जबकि अफीम 11.97 किलोग्राम से बढ़कर 13.714 किलोग्राम हो गई. इसके माध्यम से अंतरराज्यीय नेटवर्क, विशेषकर राजस्थान और पंजाब से जुड़े रैकेट्स पर प्रहार किया गया.
संपत्ति कुर्की में दोगुनी तेजी-
तस्करों की वित्तीय क्षमता को खत्म करने के लिए संपत्ति अटैचमेंट की कार्रवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. पहली अवधि के 15 मामलों दूसरी में 27 मामलों में कुर्की प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के पर काम कर रही है. अभियान के दौरान व्यापक निरीक्षण में तीनों जिलों में 23 मेडिकल स्टोर सील किए गए, जबकि पिछली अवधि में केवल तीन स्टोर ही सील किए गए थे. यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि पुलिस ने लाइसेंसी चैनलों के माध्यम से होने वाली अवैध दवाओं की सप्लाई पर भी सख्त नकेल कसी है, जिससे कोडीन और ट्रामाडोल आधारित दवा तस्करी को बड़ा झटका लगा.



