ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गणतंत्र दिवस से पहले बरवाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बरवाला पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ चार बदमाशों को गांव मतलोड़ा से गिरफ्तार किया। डीएसपी संजय कुमार ने बताया गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।
चेकिंग अभियान के चलते पुलिस को मुखबरी मिली कि भारी मात्रा में मध्यप्रदेश से हथियार लाए गए है। मुखबिर की सूचना के हिसाब से बरवाला पुलिस ने गांव मतलोड़ा में छापा मारा। डीएसपी संजय कुमार ने बताया बरवाला पुलिस ने 6 असले और 12 मैगजीन बरामद की है।
उन्होंने बताया यह हथियार मध्य प्रदेश से खरीदे गए है इन्हें हरियाणा की अलग-अलग इलाकों में पहुंचाया जाना था लेकिन अलग-अलग इलाकों में पहुंचाए जाने से पहले बरवाला पुलिस ने हथियारों सहित चार बदमाशों को काबू कर लिया। पकडे गए आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है!


