ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:टोहाना के गांव दीवाना से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां तीन बच्चों की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। तीनों मृतक बच्चों की उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय शंकर, 12 वर्षीय लवली और बादल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शंकर अपने माता- पिता के साथ जोहड़ के पास आया हुआ था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वो जोहड़ में जा गिरा। लवली और बादल ने शंकर को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद वो दोनों भी जोहड़ में गिर गए। तालाब में दलदल ज्यादा होने से तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पूरे गांव में तीनों बच्चों की मौत से शोक का माहौल बना हुआ है। तीनों के शवों को टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोर्समार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


