हरियाणा में बढ़ता जा रहा रेप का ग्राफ, हवश का शिकार बनी एक और नाबालिग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरुग्राम में अपराध बढ़ता जा रहा है और पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित होती दिख रही है और इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरुग्राम में अपराध बढ़ता जा रहा है और पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित होती दिख रही है और इस बात की तसदीक करते हैं गुरुग्राम में आए दिन सामने आते आपराधिक मामले । ताजा मामला गुरुग्राम के सेक्टर 10 का है । जहां एक बहशी भेड़िए ने मासूम को अपनी बहशियत का शिकार बना लिया । आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी ।

ताजा मामला साइबरसिटी गुरुग्राम का है जहां नाबालिग के साथ हो रहे दुष्कर्म पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा । गुरुग्राम के सेक्टर 10 में एक पानी कारोबारी ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया । इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी । पुलिस के मुताबिक होली वाले दिन नाबालिग अपनें दोस्तों के साथ खेल रही थी कि तभी पड़ोस में रहने वाले युवक की नजर नाबालिग पर पड़ी और वो नाबालिग को बहला फुसला कर एक खाली प्लॉट में ले गया और उसकी असमत पर हाथ डाला ।

वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । लेकिन सवाल यही है कि आखिर उन दावों का क्या हुआ जिसमें खट्टर सरकार महिला अपराध पर अंकुश लगाने की बात कर रही थी । आखिर कब महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगेगा ।

Watch Video

https://youtu.be/9LNNPwm_kxI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *