Online Desk/LivingIndiaNews: सूरजकुंड मेले में ‘माननीय’ महिलाओं को मंत्री ने कराया लंच हरियाणा का प्रसिद्ध सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला खत्म होने की ओर अग्रसर है. 32वां सूरजकुंड मेला 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगा. केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर सहित कई मंत्रियों की पत्नी सूरजकूंड मेला घूमने पहुंची थीं. मेले में पहुंचने पर उनका पगड़ियां पहना कर स्वागत किया गया
मेले के समापन से 2 दिन पहले कई केंद्रीय मंत्रियों की पत्नी मेला घूमने पहुंची. मेले में उनका स्वागत हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया. 
मेला घुमाने के साथ ही उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री ने माननीय महिलाओं को हरियाणा के रसोई में लंच कराया. हरियाणवी खाने और मेहमानवाजी के हरियाणवी अंदाज की सभी ने तारीफ की.




