ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– हरियाणा के फरीदाबाद से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां पार्क में सैर करने आयी महिलाओं के साथ कुछ मनचलों ने छेड़-छाड़ करने की कोशिश की पर महिलाएं भी किसी से कम नहीं। उन्होने उस मनचले की थप्पड़ और चप्पलों से धुलाई की और पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज करायी पर आरोपी युवक भाग निकला।
युवक की पिटाई की यह तस्वीरें फरीदाबाद की एनआईटी इलाके में स्थित रोज गार्डन की है। दरअसल इस युवक पर आरोप है कि, इसने महिलाओं का पीछा किया और उन्हें गलत इशारे किए। पिटाई करने वाली महिलाओं के मुताबिक जब वह वहां से जाने लगीं तो यह युवक पार्क में टहल रही लड़कियों के पीछे गया और उनसे अश्लील बातें करने लगा, जिससे पार्क में ही इवनिंग वॉक कर रही महिलाओं को इसके इरादों पर शक हुआ और फिर उन्होंने इसे पकड़ कर इसकी जमकर धुलाई कर डाली महिलाओं को ऐसा करते देख वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा।

