#HoneyPreet : क्या हरियाणा में ही छिपी है पुलिस की नजर में फरार हनीप्रीत!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। क्या आपको पता है कि हनीप्रीत…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। क्या आपको पता है कि हनीप्रीत राम रहीम के बैंक अकाउंट से लेकर प्रॉपर्टी की सारी जानकारी रखती थी। हनीप्रीत और बाबा राम रहीम की नजदीकी का अंदाजा इस बात से लगता है कि उसे अच्छी तरह पता था कि बाबा राम रहीम को कब कौन से दवाई देनी है। यहां तक कि वो राम रहीम से मुलाकात की इच्छुक लड़कियों को खुद चुनकर भेजती थी। एक बात और राम रहीम की इमेज बनाने का सारा जिम्मा हनीप्रीत पर था, इसके लिए उसने मुंबई में कई लिंक भी बनाकर रखे थे।

हनीप्रीत को अंदाजा था बाबा को होगी सजा!

आखिर हनीप्रीत कहां है, क्या वो मुंबई में है या नेपाल भाग गई या यह भी हो सकता है कि हनीप्रीत हरियाणा में ही हो। आखिर इतने सालों के दौरान खड़ा किए गए इतने बड़े डेरे को हनीप्रीत कैसे छोड़ सकती है। क्या हनीप्रीत को अंदाजा नहीं रहा होगा कि एक ना एक दिन बाबा को कुकर्मों की सजा जरूर मिलेगी, इसलिए तो उसने बलात्कारी बाबा को दोषी ठहराए जाने के दो दिन तक डेरे में रहकर कई सबूत मिटा दिए। दूसरी तरफ जिस तरह से हरियाणा सरकार के कद्दावर नेताओं का बयान आया है, उससे कुछ-कुछ शक हुआ है कि जिसे दूसरे राज्यों में ढूंढा जा रहा है वो कहीं हरियाणा में ही तो नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *