Haryana CM Saini Meets Punjab CM Maan:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बीते 4 दिनों से भर्ती हैं. इस बीच सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं. शुक्रवार (5 सितंबर) को मान की पल्स रेट अचानक कम हो गई जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल एड्मिट करवाया गया.
उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री मान का हालचाल जाना. दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बाढ़ के हालातों की जानकारी ली और कहा कि बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा कंधे से कंधा मिलाकर पंजाब के साथ खड़ा है. मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब सीएम को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया.
मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के बाढ़ की स्थिति से जल्द उबरने और पंजाब सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. सैनी ने पंजाब सीएम को हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया और कहा कि हरियाणा सरकार और प्रत्येक हरियाणावासी संकट की इस घड़ी में पंजाब के साथ है. मुख्यमंत्री ने पंजाब के इस स्थिति से जल्द उबरने और पंजाब सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
सीएम भगवंत मान अभी अस्पताल में भर्ती हैं. वे अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे. वहीं कैबिनेट की बैठक से पहले सीएम मान के भाई ज्ञान सिंह मान ने सोशल मीडिया पर लिखा-आज की पंजाब कैबिनेट बैठक में बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए अच्छे फैसले लिए जाने की उम्मीद है.



