हरियाणा सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए जारी की ये योजना, जानना है जरूरी-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है, राज्य में विधवाओं के लिए लोन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है, राज्य में विधवाओं के लिए लोन पर सब्सिडी देने की स्कीम शुुरू करने की पहल की गई है। ये जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने दी है। ये स्कीम महिला विकास निगम के माध्यम से चलाई जाएगी।

widow

उन्होंने बताया कि हरियाणा निवासी वो विधवाएं, जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये और उम्र 18 साल से 55 साल है, वो इस स्कीम के तहत लाभ उठा पाएंगी। इस स्कीम के तहत उनको तीन लाख रुपये तक के ऋण पर 25 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जायेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50,000 रुपये है। कुल लोन का 10 प्रतिशत हिस्सा महिला को अपनी तरफ से देना होगा और बाकी राशि बैंको के माध्यम से दी जायेगी।

widow1

उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत पहले साल में 1000 विधवाओं को लोन देने का प्रावधान रखा जाएगा और हरियाणा सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जायेंगे। ये स्कीम बैंकों के माध्यम से लागू की जाएगी, जिसमें बैंक द्वारा लोन को बिना कुछ गिरवी (कोलाट्रोल सिक्योरटी) रखे हुये पात्र महिला को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *