ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने बाल शिक्षा भत्ता योजना में एक बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि, जिन कर्मचारियों की मृत्यु सेवा में रहते हुए हो गई हो। उनके पात्र बच्चों का बाल शिक्षा भत्ता 750 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1125 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। बढ़ा हुआ भत्ता पहली मई, 2018 से लागू होगा।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राज्य सरकार द्वारा पहली जुलाई, 2009 से अपने कर्मचारियों को उनके पहले दो जीवित बच्चों के लिए 500 रुपये प्रतिमाह की दर से बाल शिक्षा भत्ता देने की योजना शुरू की गई थी। बाल शिक्षा भत्ते की ये दरें पहली जनवरी, 2014 से 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिमाह किया गया था।


