सरकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को मनोहर सौगात, 7वें वेतन आयोग का बकाया देने का फैसला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने 1 अगस्त, 2017 से सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का बकाया देने का फैसला किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने 1 अगस्त, 2017 से सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का बकाया देने का फैसला किया है। इसके अलावा, इसमें कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों के मासिक वेतन में 14.29 प्रतिशत की वृद्धि करने का भी निर्णय लिया गया है।

sugar mill

इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि गत 1 जनवरी, 2016 से 31 जुलाई, 2017 तक हरियाणा में सभी सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को वेतनमान में संशोधन के कारण 7वें वेतन आयोग के बकाया का भुगतान होगा।

sugar mill1

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी सहकारी चीनी मिलों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों की संख्या 672 है। सहकारी चीनी मिलों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों के मासिक वेतन में अतिथि शिक्षकों की तर्ज पर 14.29 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इससे प्रतिवर्ष लगभग 90 लाख रुपये का वित्तीय लाभ इन कर्मियों को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *