खेतों में चारा लेने गई थी हरियाणा की बेटी, राजस्थान के लोगों ने किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह के रीठट गांव के खेतों से चारा लेने गई एक नाबालिक लड़की का राजस्थान के चोरघड़ी के रहने वाले कुछ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह के रीठट गांव के खेतों से चारा लेने गई एक नाबालिक लड़की का राजस्थान के चोरघड़ी के रहने वाले कुछ लोगों पर अपहरण करने का आरोप लग रहा है। पिनगवां पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अपहरण की गई लड़की सहित अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए राजस्थान में छापा मारा है, लेकिन पुलिस को ना तो लड़की मिली और ना ही अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग पुलिस लगा पाई।

जांच अधिकारी मलखान सिंह थाना पिनगवां ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि चोरघड़ी गांव राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले कुछ समय से पिनगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रीठट गांव में रह रहा था उसी ने लड़की का अन्य साथियों की मदद से उस समय अपहरण कर लिया जब लड़की घर से अकेली खेतों में चारा लेने गई हुई थी।

पिनगवां पुलिस ने 7 नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई मलखान सिंह ने बताया कि लड़की की तलाश में कई टीमें एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर गठित की गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है उन्होंने कहा कि अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर पाए हैं, लेकिन जल्दी ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *