ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षा के क्षेत्र में उच्चस्तरीय सुधार करने के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अब हरियाणा में आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं ली जाएंगी। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर संस्कृति विद्यालय भी बनाए जाएंगे।
वहीं प्रदेश से हर दिन सामने आ रही जर्जर स्कूली इमारतों की तस्वीरों को लेकर उन्होंने कहा कि, अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वो सभी समस्याओं की रिपोर्ट बनाकर उन्हें सौंपे, जहां छोटी मोटी दिक्कतों को अभी से दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर इमारतों को ठीक करने में करीब 2 साल का वक्त लगेगा। वहीं स्कूलों में टीचरों की कमी को लेकर शिक्षा मंत्री का कहना है कि, पंचायत अपने स्तर पर स्कूलों में पढ़े लिखे शिक्षित लोगों को छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए रख सकती हैं।

