हरियाणा: दुकानों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, दिवाली तक जारी रहेगा यह अभियान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में दीपावली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटी मिठाई की बिक्री रोकने के लिए मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने राज्य के 13 जिलों में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में दीपावली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटी मिठाई की बिक्री रोकने के लिए मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने राज्य के 13 जिलों में कई  दुकानों पर एक साथ छापेमारी कर खोया, पनीर, दूध और मिठाइयों के सैंपल भरे। सीएम फ्लाइंग का यह अभियान दीपावली के बाद तक भी जारी रहेगा। रेवाड़ी और बावल स्थित मिठाइयों के विभिन्न गोदामो पर छापेमारी की और अलग अलग मिठाइयों के सैम्पल लिये। वहीं इन गोदामो में भारी गन्दगी का आलम बना हुआ है और मिठाइयों पर मक्खियां भिन भिना रही हैं।

* मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
* स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर की छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *